शामली, फरवरी 20 -- जिले में संचालित बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए राणा सहस्त्रांशू कुमार सुमन, संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) सहारनपुर, शुक्रवार को जिले पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेडी ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अभिलेखों का अवलोकन किया तथा परीक्षा से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने जिला स्तर पर बनाए गए उत्तर पुस्तिका संग्रह केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं अभिलेख संधारण की स्थिति को परखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जेडी शिक्षा ने इसके उपरांत जिले में संचालित कई परीक्षा केंद्रों का भी औचक निरीक्षण किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.