कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय समेत शिक्षा विभाग के पांच कार्यालयों में दिन भर चला कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) राजेश कुमार वर्मा की मध्यस्थता के बाद वापस ले लिया गया। लेकिन, पीड़ित कर्मचारी ने आशंका जताते हुए 30 जून तक अवकाश के लिए आवेदन कर दिया है। डीआईओएस कार्यालय में मंगलवार को डीआईओएस संतोष कुमार राय और वरिष्ठ सहायक जितेंद्र कुमार के बीच टकराव हो गया था। डीआईओएस से आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया था। जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च कर मांगपत्र सौंपा था। कर्मचारी ने डीआईओएस पर अपशब्द बोलने, मारने के लिए हाथ उठाने, जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप लगाए थे। डीआईओएस ने आरोपों से इनकार किया था। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.