रांची, दिसम्बर 18 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जेडी नेशनल बीएड कॉलेज अनगड़ा में गुरुवार को छात्रों में तनाव कम करने के लिए पॉवर एंड यूज ऑफ थाट विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में तनाव को कम करना था। कार्यक्रम में रांची के 'ट्रांसफॉर्म थ्रू प्राणिक हीलिंग' संस्था के डायरेक्टर आयुष जैन ने छात्रों को जीवन में तनाव से मुक्ति के लिए सकारात्मक ऊर्जा को वैज्ञानिक विधियों से ग्रहण करने और प्रायोगिक एवं व्यावहारिक तरीके से प्रेरित किया। मौके पर कॉलेज की संचालिका एवं ट्रस्टी मेंबर स्मृति कटियार सहित व्याख्याता डॉ ठाकुर अरुणिमा सिंह, हीरा लाल यादव, सुनीता कुमारी, चुमकी राय, डॉ ममता कुमारी आदि और प्रथम वर्ष तथा द्वितीय वर्ष के सभी प्रशिक्षु मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...