रांची, अप्रैल 22 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जेडी नेशनल बीएड कॉलेज अनगड़ा में मंगलवार को पृथ्वी दिवस पर कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य छात्रों को पृथ्वी के क्षरण और उस पर हो रहे प्रदूषण के प्रति जागरूक करना था। मुख्य अतिथि कॉलेज की ट्रस्टी मेंबर और संचालिका स्मृति कटियार ने प्रशिक्षुओं को जल, जंगल, हवा और मृदा को संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने व्याख्याताओं के साथ छात्रों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के कोलाज चित्रों का निरीक्षण किया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने हाउस वाइज भाग लिया, इसमें प्रथम वर्ष के लिए गांधी हाउस को प्रथम, शास्त्री हाउस द्वितीय और नेहरू हाउस को तृतीय स्थान मिला। जबकि द्वितीय वर्ष के लिए नेहरू हाउस प्रथम, गांधी हाउस द्वितीय और शास्त्री हाउस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। संचालन व्याख्याता चुमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.