कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) से आबद्ध व स्पार्क क्लब की ओर से आयोजित चंद्रा ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला गया। इसमें नेशनल यूथ क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेडी क्लब को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर हुए मैच में नेशनल यूथ क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेडी क्लब की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 151 रन बनाए। टीम की ओर से अमन राजपूत ने 40 रन, अंकित यादव ने 37 रन और सिद्धार्थ सेठ ने 44 रन बनाए। गेंदबाजी में अभिषेक राय और अभिषेक ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी नेशनल यूथ क्लब की टीम 18.1 ओवर में चार विकेट पर 155 रन बनाकर मैच जीता। टी...