लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ। हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष के संचालन व्यवस्था के प्रभावी निगरानी के लिए जेडी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने मण्डलीय कन्ट्रोल रूम की स्थापना की है। संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि मण्डल स्तरीय कन्ट्रोल रूम का नम्बर 0522-2254070 है। ये नम्बर 17 फरवरी से शुरू होकर परीक्षा के दौरान चालू रहेगा। दोनों पालियों में होने वाली परीक्षाओं के लिए अलग अलग मण्डलीय कन्ट्रोल रूम प्रभारी व कन्ट्रोल रूम सदस्य नियुक्त किये गए हैं। से मण्डल के सभी छह जिलों के डीआईओएस द्वारा स्थापित कन्ट्रोल रूम से लगातार सम्पर्क में रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...