हाजीपुर, फरवरी 23 -- बिदुपुर,संवाद सूत्र। स्थानीय चकौसन बाजार के समीप जुड़ावनपुर स्थित एक निजी उत्सव हॉल में हुए जेडीयू के संगठनात्मक चुनाव में राजेश्वर प्रसाद मुकेश पांचवी बार निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वही पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार चौरसिया को बतौर कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। सुनील कुमार सुमन के पर्यवेक्षण में तथा अमरेंद्र कुमार साह निर्वाची पदाधिकारी की देख-रेख में हुए इस चुनाव में दिन भर गहमागहमी बनी रही। अध्यक्ष पद के लिए सबसे पहले राजेश्वर प्रसाद मुकेश ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद अनिल कुमार चौरसिया, बिपिन बिहारी सिंह, रीना कुमारी, मो. जुबेर हसन समेत कुल दस अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद अंदर ही अंदर खलबली मच गयी। प्रो.प्रमोद कुमार शर्मा, संतोष कुमार निराला, धर्मवीर ठाकुर,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.