लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- संयुक्त कृषि निदेशक लखनऊ मंडल डा. अजय कृष्ण शुक्रवार को जिले में पहुंचे। उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द के साथ कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इसके बाद विभाग की योजनाओं की हकीकत जानने के लिए खेतों पर पहुंचे। बेहजम के बनिका फार्म स्थित किसान सुखबीर सिंह के खेत पर जाकर गेहूं प्रदर्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से फसलों को पाला से बचाव के टिप्स दिए। इसके बाद फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को उपलब्ध कराए गए फार्म मशीनरी बैंक का निरीक्षण किया। इसमें कल्टीवेटर, रोटावेटर, ट्रैक्टर, माउटेंड स्प्रेयर यंत्र जो 80 प्रतिशत अनुदान पर दिए गए हैं उनका निरीक्षण किया। इसके अलावा हसनापुर महेवा में किसान निसान सिंह के खेत पर जाकर गन्ना के साथ सहफसली सरसों का निरीक्षण किया। अधिक से अधिक किसानों को सहफसली खेती करने को प्रेरित किया। इ...