देवरिया, जून 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। कृषि विभाग के जॉइंट डायरेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने जिले के कृषि अधिकारियों के साथ तरकुलवा विकास खंड के कंचनपुर में जायद मक्का प्रदर्शन और सोलर पंप का निरीक्षण किया। उन्होंने तरकुलवा के राजकीय बीज भंडार से किसानों में मक्का, मूंगफली, उर्द और मोटे अनाजों के बीज का वितरण किया। रविवार को गोरखपुर के जेडीए अरविंद कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य, नवागत जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह व कृषि विभाग के अन्य कर्मियों के साथ तरकुलवा विकासखंड के कंचनपुर गांव पहुंचे। उन्होंने जायज में किए गए मक्के के प्रदर्शन को देखा तथा अनुदान पर दिए गए सोलर पंप का जायजा लिया। इसके बाद जेडीए तरकुलवा के राजकीय बीच भंडार पर पहुंचे। उनके द्वारा दर्जनों किसानों में खरीफ में बुवाई करने को मक्का, मूंगफली, उर्द तथा मोटे अनाजो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.