मधुबनी, जनवरी 24 -- मधुबनी,निज संवाददाता। जेडीएमडीपीएल महिला कॉलेज में 27 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर का अकादमिक सेमिनार आयोजित किया जाएगा। यह सेमिनार भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर), नई दिल्ली के सहयोग से कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सेमिनार का विषय "शिक्षा से जुड़ाव और भारतीय युवा पीढ़ी पर इसका संभावित प्रभाव" रखा गया है। इसकी जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष डा. प्रो. विनय कुमार दास ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के सेमिनार हॉल में सुबह 11 बजे से होगा। इस अवसर पर बीएनएमयू मधेपुरा के पूर्व कुलपति प्रो. डा. आरपी श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...