बेगुसराय, मार्च 1 -- बरौनी। भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य को पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय का जोनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह की पहल पर उन्हें जेडआरयूसीसी का सदस्य बनाया गया है। इसके पूर्व वह सोनपुर मंडल में रेल प्रतिनिधि के रूप में सदस्य रह चुके हैं। इस नई जिम्मेदारी के लिए बेगूसराय भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, कृष्णमोहन पप्पू, प्रमेन्द्र कुमार, मृत्युंजय वीरेश, देवानंद कुशवाहा, सुमित सन्नी, सुधा देवी, कुंदन पोद्दार, प्रदीप कुमार, दीपक राय, मनोहर कुमार, यशस्वी आनंद, राजा पासवान, रामचरित्र महतो आदि ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...