लखनऊ, मई 3 -- मोहनलालगंज, संवाददाता। मोहनलालगंज कोतवाली में महिला ने जेठ के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति भी वारदात में शामिल है, जिसने यौन शोषण के दौरान वीडियो बनायी। रायबरेली निवासी महिला की शादी मार्च 2022 में हुई थी। मोहनलालगंज स्थित ससुराल आने के बाद से ही दहेज में बाइक की मांग की जाने लगी। कई बार महिला के साथ पति ने मारपीट भी की थी। पीड़िता के मुताबिक सितंबर 2024 में पति ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। महिला के बेसुध होने पर जेठ ने उसके साथ दुराचार किया। वहीं, पति ने वीडियो बनाकर महिला की चाची को भेज दी, इसके बाद पीड़िता को जेठ और पति की करतूत का पता चला। विरोध करने पर महिला की पिटाई कर उसे आरोपितों ने घर से भगा दिया। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदम...