पीलीभीत, नवम्बर 27 -- पूरनपुर। पति की गैर मौजूदगी में जेठ ने महिला से अश्लील हरकतें की। विरोध पर ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। आरोप है मायके पहुंकर जेठ ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध पर उसके बेटे के अपहरण का प्रयास किया। नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। महिला का आरोप है उसका जेठ उस पर बुरी नजर रखता है। छह महीने पहले जेठ ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। उसने पति और सास से उसकी शिकायत की। आरोप है शिकायत पर दोनों ने उसके मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता अपने बेटे के साथ छह महीने से मायके में रह रही है। मंगलवार को महिला मायके में सो रही थी। आरोप है इस दौरान जेठ मायके में जा धमका। उसने महिला को गलत नियत से दबोचकर मुंह बंद कर दिया और अश्लील हरकतें करने लगा। महिला की चीख सुनकर उसके परिजन जाग गए। विर...