शाहजहांपुर, मार्च 7 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति, जेठ सहित सास ससुर पर रिर्पोट दर्ज कराई। उसका शादी 2015 में तालिब खान के साथ हुई थी। उसके ससुराल का माहौल ठीक नहीं था। आरोप है कि उसके पति और भाई शराबी और जुआरी है। उसके जेठ आसिफ खान उस पर गंदी नजर रखता और गलत तरीके से उसको छूकर निकलता है। इसकी शिकायत उसने अपने सास ससुर और पति से की तो सभी ने मुंह बंद रखने की धमकी दी। ग्यारह जनवरी की रात लगभग नौ बजे उसके महिला के जेठ आसिफ ने उसे बुरी नियत से पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। महिला अपने घर वालों पूरी बात बताई। उसके घर आए। अगले दिन महिला को उसके ससुरालवालों ने बच्चों सहित घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पति सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.