मुरादाबाद, सितम्बर 11 -- थाना मुगलपुरा क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह बीते 10 अगस्त 2024 को बरवालान चौकी क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। आरोप लगाया कि निकाह के बाद से पति और ससुरालियों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार बीते सात अगस्त को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। उसी रात करीब दस बजे जेठ कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता करने लगा। पीड़िता के अनुसार उसने जेठ की शिकायत की तो आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा। इस संबंध में एसएचओ मुगलपुरा शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जेठ, पति, सास समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.