सहारनपुर, दिसम्बर 1 -- एक विवाहिता का ससुराल में दहेज उत्पीड़न किया गया। जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने पति पर भाभी से अवैध संबंधों का भी आरोप लगाते हुए महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली बेहट क्षेत्र एक गांव निवासी विवाहिता के मुताबिक, आठ मई 2023 को कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल में कार व नगदी की मांग करते हुए पति, जेठ और जेठानी ने उसका उत्पीड़न किया। पति की यह दूसरी शादी थी और वह उसे पसंद भी नहीं करता था। वह बात-बात पर गाली गलौज और मारपीट करने लगा था। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति के भाभी के साथ नाजायज संबंध है और उसी के साथ रातों को घंटों बैठकर बातें करता और उसी के हाथ से खाना खाता है। तीनों आरोपियों ने दहेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.