बरेली, जनवरी 8 -- आंवला। नगर के मोहल्ला भुर्जीटोला में पारिवारिक विवाद में एक महिला के साथ जेठ जेठानी ने मारपीट की, जिसमें तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। भुर्जीटोला की पूजा पत्नी विक्की ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार को उसके जेठ पवन, जेठानी लच्छी और चंचल उसके मकान पर आकर गालियां देने लगीं। विरोध किया तो तीनों आगबबूला हो गए और उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...