अंबेडकर नगर, मई 1 -- दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आपसी विवाद में सोने जा रही महिला के घर में घुसकर उसके जेठ व देवर ने मारपीट करते हुए उसके कपड़े खींच कर अर्धनग्न कर दिया। थाना पर सुनवाई न होने से निराश पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की तो पुलिस ने मारपीट, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मालीपुर के एक गांव की महिला ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी जेठानी के मोबाइल पर अज्ञात फोन से गाली गलौज दी जा रही थी तो जेठानी ने आरोप लगाया कि उसी ने नंबर दिया है। इसी बात पर वह गाली गलौज देने लगी और बीते 26 अप्रैल की रात जब वह घर में सोने जा रही थी उसी बीच जेठ, देवर, जेठानी, जेठ की पुत्रियां घर में घुस आईं और लाठी डंडे व लात घूसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिससे उसे गम्भीर चोटें आयीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.