बांका, दिसम्बर 15 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध जेठौरनाथ मंदिर के समीप चांदन नदी में सोमवार की सुबह एक शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर जेठौर के आसपास के गांवों कैथा टीकर, जमुआ, कठैल, मंझगांय, मादाचक के अलावा रजौन थाना क्षेत्र के चिलकावर, डुमरिया के लोग नदी किनारे पहुंच गए। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने शव की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के शिकानपुर गांव के गनौरी यादव के पुत्र क्रांति यादव (40) के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांवों के कुछ लोग मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल डाला था। जब जाल को खींचा गया तो नदी से युवक का शव निकला। नदी से शव निकाले जाने के बाद देखा कि उसके शरीर एवं चेहरे पर जख्म के निशान थे। जिससे लोगों के बीच कई प्रकार की चर्चा होने लगी। मृतक के ...