देवरिया, मार्च 24 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जेठानी व देवरानी को पीटने के मामले में पुलिस ने नौ के खिलाफ केस दर्ज किया है। मझौलीराज वार्ड नम्बर पांच टेढ़ी मोहल्ला निवासी चांदनी खातून उर्फ नूर फातिमा पत्नी आसिफ अली अपनी जेठानी फरीदा खातून के साथ 21 दिसम्बर को बगीचा में जलौनी हेतु लकड़ी तोड़ने गयी थी। लकड़ी तोड़ने को लेकर वार्ड के ही तबस्सुम नेशा पत्नी सलीम अहमद से विवाद हो गया। उसी दौरान पहुंचे लोगों ने जेठानी-देवरानी को बुरी तरह से पीट दिया। इस मामले में पुलिस ने तबस्सुम नेशा, कलीम, राजा, जुबैर पुत्रगण अली हुसैन, आसिफा, पुत्री अलीम, शानिया पुत्री अलीम, रुकशाना पत्नी राजा, आसमा खातून पत्नी अलीम समेत नौ लोगों के विरुद्ध मारपीट समेत गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.