प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 6 -- जेठवारा थाने पर फॉलोअर के रूप में तैनात 60 वर्षीय रामशिरोमणि गौड़ की बीमारी के चलते शनिवार को मौत हो गई। देहात कोतवाली के सिपाह महेरी गांव निवासी रामशिरोमणि यहां शहर के जोगापुर में घर बनवाकर रहता था। तीन माह पहले तबीयब बिगड़ने पर वह छुट्टी पर घर आ गया। इस बीच उसकी तबीयत में सुधार नहीं और शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज अंकित श्रीवास्तव ने शव कब्जे में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...