भभुआ, फरवरी 4 -- सदर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. त्रिभुवन नारायण ने बताया कि जेट्रोफा के बीज में टॉक्सएल्ब्यूमिन और फॉर्बोल एस्टर जैसे विषाक्त पदार्थ होते हैं, जो प्रोटीन संश्लेषण को रोकते हैं और बड़ी मात्रा में सेवन करने पर गुर्दे को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके बीज खाने से गंभीर फूड पॉइजनिंग के लक्षण होते हैं। इससे चक्कर, उल्टी, दस्त, पेट में तेज दर्द, जलन जैसी समस्या होती है। यह निर्जलीकरण और बेहोशी का कारण बन सकता है। ज्यादा खाने से मौत हो सकती है। बचाव ही उपाय है। बीज खा लेने पर तुरंत उल्टी करवाने का प्रबंध करें और पीड़ित को चिकित्सक के पास ले जाएं। जेट्रोफा की खेती के लाभ कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि जेट्रोफा (रतनजोत) के पौधे का जैव ईंधन के अलावा आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने, औद्योगिक कच्चे माल तैयार करने, जैविक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.