गया, सितम्बर 18 -- जगजीवन कॉलेज के प्रधान लिपिक अरुण कुमार सिन्हा (61) के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को कॉलेज परिसर में शोक सभा हुई। सभा का नेतृत्व प्राचार्य प्रो. डॉ. सत्येंद्र प्रजापति ने किया। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। प्राचार्य ने बताया कि अरुण कुमार सिन्हा 1986 में अनुकंपा के आधार पर कॉलेज में बहाल हुए थे और 2020 में पदोन्नति पाकर प्रधान लिपिक बने। उनके निधन से कॉलेज परिवार में शोक की लहर है। शोक सभा में डॉ. अयूब, डॉ. संगीता कुमारी, जफर अली, विनेश सिंह सहित कई कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.