कोडरमा, फरवरी 10 -- कोडरमा। कोडरमा में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) कोडरमा जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी सदस्यों का बीमा कराया जाएगा। बैठक में प्रेस क्लब की वर्षों से लंबित स्थिति पर भी चर्चा हुई। कहा गया कि लगभग आठ वर्षों से चुनाव भी नहीं कराए गए हैं। इस संबंध में हाल ही में उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देश का बैठक में स्वागत किया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि प्रेस क्लब की सदस्यता के लिए जेजेए की ओर से सदस्यों की सूची जिला जनसंपर्क अधिकारी को सौंपी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...