हरदोई, नवम्बर 22 -- हरदोई। जेके पब्लिक स्कूल में शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्यक्रम 'गाला फेट' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर एवं गुब्बारे उड़ाकर किया। विशिष्ट अतिथि प्रमोद द्विवेदी, भाजपा प्रबुद्ध वर्ग से अविनाश मिश्रा, अनुराधा मिश्रा और सुजाता द्विवेदी उपस्थित रहे। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव मोहन अवस्थी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक गणेश वंदना से हुई। जिसमें प्रिया पाल, अर्शू यादव व राधा बाजपेयी की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्कूल चले हम पर समूह नृत्य में इक्षिता, अंशिका पाल, शंभवी गुप्ता, गायत्री श्रीवास्तव सहित कई बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से तालियां बटोरीं। सोलो डांस...