जमशेदपुर, जनवरी 10 -- जमशेदपुर। जेकेएस महाविद्यालय, मानगो में शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा महोत्सव के तीसरे दिन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय विकसित भारत 2047, युवाओं की आवाज था। इस विषय पर छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भारत को 2047 तक एक विकसित देश बनाने का राष्ट्रीय लक्ष्य चार प्रमुख स्तंभों युवा, गरीब, महिलाएं और किसान पर आधारित है। निर्णायक की भूमिका में डॉ. श्वेता श्रीवास्तव और रूपेश रजक शामिल रहे। डॉ. मनीषा सिंह और सपना गुप्ता की देखरेख में मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। शिक्षकों में जी. रमा, सिमरन कुमारी तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों में अवधेश पांडेय, मुकेश कुमार, शंकर रजक और प्रतिमा कुमारी उपस्थित रहे...