रांची, मई 29 -- पिपरवार, संवाददाता। बचरा बस्ती के फुटबॉल मैदान में जेकेएलएम की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बचरा दक्षिणी पंचायत के अध्यक्ष कृष्णा यादव और संचालन चतरा जिला के वरीय उपाध्यक्ष विजय महतो ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से 5 जून को रांची राजभवन के समक्ष होने वाले एकदिवसीय धरना को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। पद यात्रा पिपरवार से होकर 5 जून को राजभवन पहुंचेगा। ज्ञात हो कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष जयराम महतो के निर्देश पर पूरे झारखंड से खतियानी पद यात्रा आरंभ है, जिसमें अंतिम सर्वे सेटलमेंट, खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति, विस्थापन नीति, सी और डी ग्रेड की सरकारी नौकरियां पर शत- प्रतिशत झारखंडियों को आरक्षण जाति आधारित जनगणना की मांगे शामिल हैं। इसके साथ ही पार्टी गतिविधियों के बारे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.