मैनपुरी, अप्रैल 5 -- कस्बा स्थित जेएस इंटरनेशनल स्कूल में नवरात्रि के तहत डांडिया नृत्य का कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रबंधक राजीव गुप्ता, प्रधानाचार्य एमपी गौतम ने संयुक्त रूप से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद 9 कन्याओं का पूजन कर उन्हें चुनरी भेंट की। प्रबंधक ने कहा कि भारत अपनी प्राचीन संस्कृति और कला के लिए प्रसिद्ध है। विश्वभर में डांडिया नृत्य, दस्तकारी, शिल्प और परिधान के प्रशंसकों की कमी नहीं है। बच्चों ने डांडिया नृत्य के अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर देवेंद्र शर्मा, अनेंद्र यादव, शिवम श्रीवास्तव, विकास शर्मा, रुचि सिंह, अपर्णा, दीक्षा, निशु, गोविंद, हिमांशी, शिवानी, किरन, वैष्णवी मिश्रा, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.