बुलंदशहर, जनवरी 30 -- जेएस पीजी कॉलेज में शुक्रवार को देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को नमन करते हुए दो मिनट के मौन से की गई, जिसमें महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर वैभव जैन ने शहीदों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर मुजफ्फर हुसैन, डॉ. गीता शेखावत, डॉ. प्रीति सक्सैना, डॉ. प्रदीप गोयल सहित अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और...