रांची, जुलाई 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की ओर से मंगलवार को स्टेडियम परिसर में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का जन्मदिन मनाया गया। जेएससीए सदस्यों के साथ मिलकर धौनी ने केक काटा। मौके पर आरपी सिंह भी थे। धौनी ने झारखंड के महिला-पुरुष खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। मौके पर जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय सहाय, सचिव सौरभ तिवारी, संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम तथा कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष आदि मौजूद रहे। धौनी का जन्मदिन सात जुलाई को था। इस दौरान शहर में उनके फैंस ने उत्साह के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.