जमशेदपुर, अगस्त 27 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि जिस तरह अहमदाबाद स्थित मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का नाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया है, उसी तरह झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए ) स्टेडियम का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का योगदान केवल झारखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में भी अविस्मरणीय है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें सम्मान दिलाने के लिए रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम को उनके नाम पर किया जाना चाहिए। षाड़ंगी ने कहा कि जेएससीए स्टेडियम का नाम उनके नाम पर रखा जाता है तो यह सम्मान उन्हें वैश्विक स्तर पर मिलेगा और झारखंड की विशिष्ट पहचान और मजबूत होगी। उन्होंने आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.