रांची, मई 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष, संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम सहित सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रदेश कांग्रेस ने बधाई दी है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि युवा जोश से लबरेज नई टीम झारखंड में क्रिकेट के खेल और खिलाड़ियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर झारखंड क्रिकेट को एक नई दिशा देगी। उम्मीद और विश्वास है कि नवनिर्वाचित टीम ने घोषणापत्र के अनुसार जिस विश्वास को झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के बीच जगाया है उसके अनुसार काम करते हुए क्रिकेट को एक नया मुकाम देने की कोशिश करेगी। राज्य के खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर सकें इस पर काम होगा और टीम के नेतृत्व में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.