रांची, मई 19 -- रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन, जेएससीए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने मुलाकात की। उनके साथ उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव सौरभ तिवारी (पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर), कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष, मैनेजिंग कमेटी के सदस्य मिहिर प्रितेश टोप्पो, रमेश कुमार, संजय जैन, रत्नेश कुमार सिंह, जिला प्रतिनिधि श्रीराम पुरी और उत्तम कुमार ने भी शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को जेएससीए चुनाव से संबंधित पूरी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने जेएससीए के सभी निर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि जेएससीए की नई टीम पूरी ऊर्जा और क्षमता के साथ झारखंड में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.