दुमका, दिसम्बर 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। एटीम ग्राउंड में जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर- 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच दुमका और साहिबगंज के बीच खेला गया, जिसमें दुमका ने शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर साहिबगंज की टीम ने गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दुमका की टीम ने कुमार सिद्धार्थ और आदित्य राज के शानदार 77-77 रनों के बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनायी। जवाब में दुमका की शानदार गेंदबाज़ी के सामने साहिबगंज की टीम 168 रनों पर सिमट गई। दुमका की तरफ से गेंदबाज़ी करते हुए कृष्णा नंद भारती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर दुमका के कुमार सिद्धार्थ को मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्हें जेएससीए के ऑब्ज़र्वर कौशल सिंह और दुमका के प...