बोकारो, फरवरी 16 -- बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 एलीट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्रुप बी के मैच आज से सेक्टर 3 स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले जाएंगे। इसकी जानकारी बोकारो जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेश रंजन ने दी। बताया कि ग्रुप बी के सभी मैच 17 से 22 फरवरी तक खेला जाएगा। जबकि सेमीफाइनल मैच 24 फरवरी को होगा। बोकारो की टीम अपना पहला मैच 17 फरवरी को हजारीबाग के खिलाफ खेलेगी। प्रतियोगिता के मैचों के कार्यक्रम में 17 फरवरी बोकारो बनाम हजारीबाग, 18 फरवरी रांची बनाम हजारीबाग, 19 फरवरी रांची बनाम पश्चिम सिंहभूम, 20 फरवरी पश्चिम सिंहभूम बनाम हजारीबाग, 21 फरवरी रांची बनाम बोकारो, 22 फरवरी पश्चिम सिंहभूम बनाम बोकारो के मैच खेले जाएंगे। बोकारो जिला अंडर 23 क्रिकेट टीम घोषित 17 फरवरी से बोकारो में होने वा...