लातेहार, अप्रैल 4 -- लातेहार, संवाददाता। लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा (जेएसजेएमएम) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। इनके पास से दो सिंगल शॉट देशी राइफल, आठ एमएम की दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, मोबाइल और संगठन का पर्चा बरामद हुआ है। गिरफ्तार उग्रवादियों में प्रदीप सिंह उर्फ प्रदीप गंझू (बुलहु, चंदवा) किशुन भगत (कुमाड़, लातेहार ) का रहने वाला है। इनकी गिरफ्तारी चंदवा थाना के नगर क्षेत्र से की गई है। एसपी कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदीप सिंह दिसबंर माह में सदर थाना क्षेत्र के उलग़ड़ा गांव के पास औरंगा नदी पर पुल निर्माण में कार्य कर रहे मुंशी बालगोबिंद साव की हत्याकांड़ में शामिल था। इस हत्याकांड का वह मुख्य आरोपी है। 2018 में चंदवा में रोड कंस्ट्रक्शन के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.