रांची, जनवरी 19 -- नामकुम, संवाददाता। झारखंड सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा-2023 के सामाजिक विज्ञान के अभ्यर्थियों ने सोमवार को जेएसएससी के सचिव से मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि सामाजिक विज्ञान (कक्षा छह से आठ) के सफल अभ्यर्थियों को रॉ मार्क्स के आधार पर दस्तावेज सत्यापन सूची में शामिल किया जाए और रिक्त पदों को भरा जाए। इस संबंध में अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने सचिव को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि कई अभ्यर्थियों ने निर्धारित क्वालिफाइंग मार्क्स से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, इसके बावजूद दस्तावेज सत्यापन सूची में उनका नाम नहीं है। अभ्यर्थियों का कहना है कि सफल घोषित अभ्यर्थियों की संख्या विज्ञापित पदों की तुलना में काफी कम है। नियमानुसार, पदों के अनुपात में अभ्यर्थियों को बुलाना अनिवार्य है, ताकि यो...