जमशेदपुर, जनवरी 4 -- जमशेदपुर सुपर लीग (जेएसएल) की गर्ल्स लीग में एक और रोमांचक दिन देखने को मिला। दिन की सबसे प्रभावशाली टीम किशोर संघ कदमा रही, जिसने दो लगातार जीत दर्ज कीं। पहले मुकाबले में टीम ने लेडी ईगल्स एफसी को 6-0 से हराया, जबकि दूसरे मैच में मुसाबनी एफसी पर 2-0 की सधी हुई जीत हासिल की। एक अन्य मुकाबले में अनस्टॉपेबल एफसी (रेड) ने डायमंड डाइवर्स को 9-6 से मात दी। टाटा पावर एएलआईजी (बी) ने आरके इंग्लिश स्कूल को 6-5 से हराया। जेएसएसपीएस (येलो) ने टाटा पावर एएलआईजी (ए) पर 5-0 की जीत दर्ज की, जबकि जूनियर गर्ल्स रायडीह ने रॉयल एफसी को 1-0 से हराया। अनस्टॉपेबल व्हाइट स्टार ने ए.के.एस मॉर्निंग स्टार के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। दिन के दो मुकाबले गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुए। जेएसएसपीएस (ब्लू) और टाटा ट्रबल मार्कर (ए) के बीच मैच 0-0 रहा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.