चतरा, सितम्बर 20 -- कुंदा, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के बैनर तले जेएसएलपीएस के कर्मियों के दो दिवसीय(18 से 19 सितंबर) कलमबंद हड़ताल सम्पन्न हुआ। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जेएसएलपीएस प्रखंड कार्यालय में कलमबंद हड़ताल किया। इस हड़ताल में पंचायत और क्लस्टर स्तर से आने वाली रिपोर्ट सहित जेएसएलपीएस के अंतर्गत चल रहे सभी कार्यों का बहिष्कार किया गया। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस करवाई नहीं होती,वे सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों में भाग नहीं लेंगे। यह आंदोलन झारखंड के सभी जिलों में एक साथ किया जा रहा है कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार और विभाग से संवाद कर रहे हैं लेकिन संतोषजनक परिणाम नहीं मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और विभाग उनकी मांगों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.