लातेहार, नवम्बर 22 -- लातेहार, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी जिला इकाई लातेहार के तत्वावधान में कर्मियों ने समाहरणायल परिसर में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रखा। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नीतेश पैथ ने कहा कि 6 सूत्री मांगों के समर्थन में एल-5 से एल-8 के कर्मियों का धरना-प्रदर्शन मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पलाश जेएसएलपीएस को सोसाइटी एक्ट को खत्म करते हुए आजीविका कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने, सेवा स्थायीकरण और वेतनमान पॉलिसी लागू करने को लेकर कई बार सरकार का विरोध किया, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। संघ के सचिव बसंती देवी ने कहा कि एनएमएमयू पॉलिसी लागू करने से कर्मचारियों को आर्थिक सहयोग मिल पाएगा। राज्य सरकार इस ओर भी ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रखंडस्तर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.