गिरडीह, अक्टूबर 13 -- जमुआ, प्रतिनिधि। रविवार को जमुआ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित कन्या विद्यालय जमुआ में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा जमुआ प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष रॉकी नवल, केंद्रीय संगठन मंत्री रोहित कुमार दास तथा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी सदस्य तथा क्षेत्र के 42 पंचायत अध्यक्षों की सर्वसम्मति से नई प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संतोष कुमार यादव को प्रखंड अध्यक्ष, पिंटू कुमार कुशवाहा को सचिव, जितेंद्र मंडल एवं जितेंद्र कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष तथा सूरज कुमार वर्मा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके साथ ही संगठन की मजबूती हेतु अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। मौके पर कोषाध्यक्ष दिवस कुमार, उपाध्यक्ष आशीष कुमार,...