रामगढ़, अगस्त 9 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता अमर शहीद निर्मल महतो की 38वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को कोठार में मनाई गई। इस दौरान काफी संख्या में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता कोठार स्थित निर्मल महतो चौक पर जुटे। इस अवसर पर केंद्रीय सचिव संतोष महतो, उपाध्यक्ष भारती कुशवाहा की अगुवाई में निर्मल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ। संतोष महतो ने कहा कि निर्मल महतो का जीवन झारखंड के लिए एक प्रेरणास्रोत है। उन्होंने झारखंड के गरीब, किसान और आदिवासियों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका एकमात्र सपना एक ऐसे झारखंड का निर्माण था, जहां सभी को समान अधिकार और सम्मान मिले। वर्तमान समय में जेएलकेएम निर्मल महतो के विचारों को आगे बढ़ा रही है। वहीं भारती कुशवाहा ने कहा कि पार्टी, निर्मल महतो के सपनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.