रामगढ़, अप्रैल 17 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को वेस्ट बोकारो महाप्रबंधक कार्यालय के दूसरे मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व जनवरी माह में मोर्चा ने रैयत और विस्थापितों से जुड़े 17 सूत्री मांगपत्र महाप्रबंधक को सौंपा था। जिसपर कोई पहल नहीं होता देख मोर्चा के मांडू विधानसभा प्रभारी बिहारी महतो के नेतृत्व में मोर्चा के कार्यकर्ता और दूर दराज से आए हुए ग्रामीणों ने हाथों में मांग से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नाराबाजी करते हुए महाप्रबंधक कार्यालय मुख्य गेट पहुंचे। वहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर सुरक्षा और विधि व्यवस्था को देखते हुए वेस्ट बोकारो ओपी के एएसआई शंकर कच्छप, जैप और पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.