रांची, जुलाई 20 -- मुरहू, प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा, खूंटी मंडल के द्वारा सदस्यता अभियान के तहत रविवार को मुरहू के कोड़ाकेल में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुमार ब्रज किशोर ने बताया कि अभियान के दौरान सभी लोगों को पार्टी के उद्देश्य और कार्य योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही इस जन आंदोलन को पार्टी से जुड़कर मजबूती प्रदान करने का अह्वान भी किया। इस दौरान कई लोग पार्टी के कार्य-कलापों से अवगत होते हुए सदस्यता भी ग्रहण की। मौके पर मीडिया प्रभारी मुन्ना कुमार, महासचिव विक्रम महतो, महामंत्री विश्वकर्मा उरांव, उपाध्यक्ष बजरंग साहू, सुरेश तोपनो, रीना लकड़ा, राजू महतो, भूपेन्द्र पांडेया, विकास पांडेय आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...