कोडरमा, दिसम्बर 27 -- झुमरी तिलैया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी के विधायक टाइगर जयराम महतो का जन्मदिन झुमरी तिलैया स्थित चित्रगुप्त नगर में जेएलकेएम के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोज यादव व केंद्रीय प्रवक्ता रवि शंकर यादव, जिलाध्यक्ष चंदन यादव ने संयुक्त रूप से केक काटकर टाइगर जयराम महतो जी की दुर्गायु की कामना की। इस अवसर अवसर पर कोडरमा जिला युवा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मुकेश शर्मा,मुकेश वर्मा, चंदवारा प्रखंड के अध्यक्ष सचिन यादव, सूरज देव यादव , विकास मिर्धा,कैलाश वर्मा आकाश भदानी राम यादव नितेश वर्मा आदि लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...