देवघर, अगस्त 25 -- झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाया गया। जेएलकेएम देवघर जिला कमेटी के नेतृत्व में मोहनपुर प्रखंड के जमुनियां पंचायत में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रिमो डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के विचार धारा से प्रभावित होकर पंचायत के कई लोगों ने जेएलकेएम पार्टी का दामन थामा। जिसमें जमुनिया पंचायत के पूर्व मुखिया पुत्र दुर्गा मुर्मू, पंचायत समिति प्रतिनिधि अमित कुमार बास्की, पूर्व वार्ड सदस्य लक्ष्मीकांत यादव, मन्नू कुमार, सिकंदर कुमार, बिर्जु मुर्मू, सतीश कुमार राय, रितलाल यादव, लक्ष्मण टुडू, गोपाल कुमार, हरेंद्र यादव, महेंद्र प्रसाद यादव, राकेश किस्कु, रंजीत मुर्मू, राकेश मुर्मू ,सौरव बास्की, तिलक धारी यादव, मंटू किस्कू, सतीश कुमार राय, योगेंद्र यादव...