रांची, सितम्बर 27 -- खूंटी, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखण्ड के बड़का रेगरे, बक्सपुर एवं किनु गांव में शनिवार को झारखंड लोक कल्याण मंच (जेएलकेएम) द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें जेएलकेएम की नीति और सिद्धांतों से अवगत कराया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जेएलकेएम ही झारखंड की जनता के वास्तविक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सदस्यता अभियान में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। उपस्थित ग्रामीणों ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पार्टी को ज्ञापन भी सौंपा, जिसे पार्टी प्रतिनिधियों ने सरकार तक पहुंचाने का...