रामगढ़, अगस्त 12 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के हेठगढ़ा गांव निवासी राजेश करमाली के आवेदन पर जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव संतोष चौधरी ने सोमवार को गांव पहुंच कर भूमि विवाद के मामले का निपटारा किया। बताया जाता है कि स्थानीय राजेश करमाली व दिनेश करमाली का अपने चचेरा भाई प्रकाश करमाली के साथ वर्षो से भूमि विवाद चल रहा था। इसे लेकर जेएलकेएम नेता के नेतृत्व में दोनों पक्षों की बैठक हुई। इस दौरान केंद्रीय सचिव ने दोनों पक्षों की बात को सुनने के बाद दोनों के बीच समझौता करा दिया। इस समझौते से दोनों पक्ष के लोग संतुष्ट हुए। केंद्रीय सचिव ने कहा कि भूमि विवाद से किसी को कोई फायदा होने वाला नहीं है। मामला को बढ़ाने से दोनों पक्ष को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसमें सभी को बचाने की आवश्यकता है। मौक़े पर अशोक कुमार चक्रपानी, अनवर अंसारी, विक्की ...