धनबाद, जनवरी 3 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। जोगता थाना क्षेत्र के टाटा सिजुआ 12 नंबर निवासी पूर्व टाटा स्टील कर्मी रामप्रसाद महतो के बड़े पुत्र जेएलकेएम नेता दीपक‌ महतो (31) का शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को पैतृक आवास टाटा सिजुआ पहुंचते ही परिजनों के चित्कार से माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया। बता दें कि बलियापुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए दीपक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शव पहुंचते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा‌। विधायक, पूर्व विधायक सहित विभिन्न राजनीतिक दलो के नेता-कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, ट्रेड यूनियन, अधिकारी सहित काफी संख्या में आसपास‌ के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, चंदनकियारी, डुमरी से इनके शुभचिंतक अंतिम यात्रा में शामिल हुए। तेलमच्चो स्थित दामोदर नदी घाट पर दाह संस्...