जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- बोड़ाम प्रखंड स्थित उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी भूला में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एमजीएम मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 101 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कनकनी ठंड के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं ने उत्साह के साथ सुबह करीब 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रक्तदान किया। जेएलकेएम के जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य पटमदा-बोड़ाम क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना और मानवता की सेवा करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रत्याशी विनोद स्वांसी, केंद्रीय संयुक्त महासचिव देवव्रत महतो, जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो, फनी महतो, सुभाष चंद्र महतो, अनिल बास्के, नवीन महतो, दिने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.